भारतीय खाद्य निगम की महिला कर्मी को धक्का देकर छीना मोबाइल

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर में स्ने¨चग की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बीती

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 06:21 PM (IST)
भारतीय खाद्य निगम की महिला कर्मी को धक्का देकर छीना मोबाइल
भारतीय खाद्य निगम की महिला कर्मी को धक्का देकर छीना मोबाइल

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर में स्ने¨चग की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात आदर्श नगर में स्कूटी सवार युवकों ने भारतीय खाद्य निगम की महिला कर्मचारी को धक्का देकर मोबाइल छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर पीजीआइएमएस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोनीपत जिले के सिसाना गांव निवासी विक्की पुत्री साहब ¨सह भारतीय खाद्य निगम के रोहतक स्थित कार्यालय में कार्यरत है। जो आदर्श नगर में रहती है। रविवार देर रात करीब नौ बजे महिला कर्मी दूध लेने के लिए बाजार में आयी थी। वापस लौटते समय गली के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आए स्कूटी सवार दो युवकों ने धक्का देकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने शोर मचाकर आरोपितों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए। पीड़िता का कहना है कि आरोपित के पैर में पट्टी भी बंधी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी माता दरवाजा मुहल्ले में एक छात्रा का मोबाइल छीन लिया था।

chat bot
आपका साथी