करवा चौथ का त्योहार समाज में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है : अंजना यादव

जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय त्योहार अपने विशेष आकर्षण के लिए पूरे विश्व में अपनी पह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 05:33 PM (IST)
करवा चौथ का त्योहार समाज में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है : अंजना यादव
करवा चौथ का त्योहार समाज में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है : अंजना यादव

जागरण संवाददाता, रोहतक :

भारतीय त्योहार अपने विशेष आकर्षण के लिए पूरे विश्व में अपनी पहचान रखते हैं। भारतीय संस्कृति ने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखा है। यह बातें बाबा मस्थनाथ विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग प्रमुख अंजना यादव ने कहे। वे शुक्रवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में और मुख्य अतिथि रही। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्रत्येक त्योहार अपनी विशेष पहचान रखता है। समाज में करवा चौथ व्रत भारतीय महिलाओं के लिए सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विभाग से 14 बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं एवं इच्छुक लड़कियों के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, दीपशिखा द्वितीय और तृतीय स्थान मनीषा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डा. एससी बत्तरा, डा. पूजा, डा. अरूणा अंचल, डा. प्रोमिला, डा. जसप्रीत दहिया, डा. र्कीति दहिया, डा. नेहा गाबा, प्रो. कोमल सहगल, रीतिका खुराना, ज्योति विज, विनिता, ज्योति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी