जल शक्ति अभियान सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम :डीसी

रोहतक (विज्ञप्ति) डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार का एक देशव्याप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 06:28 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 06:28 AM (IST)
जल शक्ति अभियान सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम :डीसी
जल शक्ति अभियान सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम :डीसी

रोहतक (विज्ञप्ति) : डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार का एक देशव्यापी अभियान है। इसका लक्ष्य देश के हर घर तक 2024 तक पीने लायक शुद्ध जल पहुंचाना है। उपायुक्त ने यह बात आज साइकिल यात्री सुभाष चन्द्र से मुलाकात के दौरान कही। सुभाष चन्द्र वीरवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने उपायुक्त के साथ जल जीवन मिशन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल भी मौजूद रहे। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र मिशन को लेकर सराहनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल जीवन अभियान को सफल बनाने के लिए भारत सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। साथ ही जल संरक्षण, शुद्ध पेय जल की उपलब्धता और दुरुपयोग को रोकने के लिए एक विशेष मंत्रालय भी बनाया गया है।

-20 जिलों की यात्रा कर चुके हैं सुभाषचंद्र

इससे पहले जल जीवन के संदेश को लेकर साइकिल यात्री सुभाष चंद्र वीरवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-दो के कार्यालय पहुंचे। कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने उनका स्वागत किया। जलघर परिसर में पौधारोपण किया गया। सुभाष चंद्र ने कहा कि जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। बातचीत में सुभाष चन्द्र ने कहा कि उनकी साइकिल यात्रा का रोहतक 20वां जिला है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर पानी की बर्बादी को देखा है। अगर पानी की सही व्यवस्था नहीं हो पाई तो आने वाले दिनों में पेयजल का भारी संकट उत्पन्न हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी