प्लाट विवाद में खूनी खेल, घर में महिला को गोली मारने के बाद खेत में जाकर पति को मार डाला

पड़ोसी युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर पहले महिला को गोली मारी बाद में खेत में जाकर उसके पति की हत्या कर दी गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 01:02 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 08:53 AM (IST)
प्लाट विवाद में खूनी खेल, घर में महिला को गोली मारने के बाद खेत में जाकर पति को मार डाला
प्लाट विवाद में खूनी खेल, घर में महिला को गोली मारने के बाद खेत में जाकर पति को मार डाला

जेएनएन, रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में 500 गज के प्लाट के विवाद में खूनी खेल खेला गया। पड़ोसी युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर पहले महिला को गोली मारी, बाद में खेत में जाकर उसके पति की हत्या कर दी गई। घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइ में भिजवा दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बहुअकबरपुर गांव निवासी अमित शनिवार दोपहर के समय खेत पर गया था। घर में उसकी पत्नी सविता किसी अन्य महिला के साथ बैठकर बात कर रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे तभी बाइक पर आए तीन हमलावर मकान में घुस गए, जिन्होंने आते ही कई राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली सविता के कुल्हे में लग गई और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके पास बैठी महिला ने वहां से भागकर जान बचाई।

हमलावरों ने वहां से जते समय सविता को धमकी दी थी कि अब तेरे पति को भी मारेंगे। इसके बाद हमलावर खेत में पहुंचे और अमित के सिर में गोली मार दी। इस पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला को पीजीआइ में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, अमित का अपने पड़ोसी सिले के साथ 500 गज के प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो बार अमित के पक्ष में फैसला आ चुका है और फिलहाल हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज मलिक दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

जांच अधिकारी सुखबीर सिंह का कहना है कि प्लाट के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने पहले घर में घुसकर महिला को गोली मारी और फिर खेत में उसके पति की हत्या कर दी। इस मामले में गांव के ही सिले समेत तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी