43 स्वर्ण पदकों के साथ हरियाणा बना नोर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियन

हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 03:32 PM (IST)
43 स्वर्ण पदकों के साथ हरियाणा बना नोर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियन
43 स्वर्ण पदकों के साथ हरियाणा बना नोर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियन

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कराई गई 30वीं नोर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 43 स्वर्ण पदकों के साथ चैंपियन बना है। वहीं पंजाब 18 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे जबकि उत्तराखंड 14 स्वर्ण पदाक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। चैंपियनिशप के आयोजन सचिव राजीव खत्री ने बताया कि रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। इस चैंपियनशिप में आठ राज्यों के अंडर-14,16,18 और अंडर-20 आयु वर्ग के महिला व पुरुष वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर हुए समापन समारोह में एशियन गेम्स के मेडल विजेता एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अर¨पद्र ¨सह व मनदीप ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा ने 43 स्वर्ण, 36 रजत व 31 कांस्य पदक जीते कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पंजाब ने 18 स्वर्ण, 23 रजत व 25 कांस्य पदक जीतकर दूसरा जबकि उत्तराखंड की टीम ने 14 स्वर्ण, 20 रजत व 12 कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान कब्जाया। खत्री ने बताया कि इस चैंपियनशिप में आठ राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे थे।

chat bot
आपका साथी