जिम्नास्टिक की महिला खिलाड़ी को सरेराह पीटा, हंगामा

रोहतक : शहर के छोटूराम नगर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो महिलाओं ने आकर जिम्नास्टिक की खिलाड़ी को पीटना शुरू कर दिया। एक महिला का आरोप था कि उसका पति कई दिनों से लापता है। महिला खिलाड़ी उसके संपर्क में है, जिसकी वजह से वह घर से लापता है। हंगामे की सूचना मिलने पर सुखपुरा चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और बामुश्किल मामले को शांत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 05:00 AM (IST)
जिम्नास्टिक की महिला खिलाड़ी को सरेराह पीटा, हंगामा
जिम्नास्टिक की महिला खिलाड़ी को सरेराह पीटा, हंगामा

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के छोटूराम नगर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो महिलाओं ने आकर जिम्नास्टिक खिलाड़ी को पीटना शुरू कर दिया। एक महिला का आरोप था कि उसका पति कई दिनों से लापता है। महिला खिलाड़ी उसके संपर्क में है, जिसकी वजह से वह घर से लापता है। हंगामे की सूचना मिलने पर सुखपुरा चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और बामुश्किल मामले को शांत कराया।

मामला सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला खिलाड़ी के साथ कुछ महिलाएं मारपीट कर रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। महिला खिलाड़ी के साथ मारपीट कर रही एक महिला ने बताया कि वह गांधी कैंप की रहने वाली है। कई दिन से उसका पति लापता है। उसका पति महिला खिलाड़ी के संपर्क में है। महिला खिलाड़ी को पता है कि उसका पति कहां है। मामले की शिकायत पीजीआइ थाने में भी दे रखी है। उक्त महिला के साथ युवक की मां भी थी। उधर, महिला खिलाड़ी मेडिकल मोड़ की रहने वाली है, जो छोटूराम नगर में किराए पर रहने गई थी। इसी बीच उसके साथ मारपीट कर दी गई।

पीजीआइ थाना पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ लेकर पीजीआइ थाने आ गई। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। हालांकि चर्चा यह है कि युवक लापता नहीं है, बल्कि दिल्ली पुलिस ने उसे किसी मामले में हिरासत में ले रखा है। सिटी थाना प्रभारी जगबीर ¨सह का कहना है कि मामले की जांच पीजीआइ थाना पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी