सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है सरकार : रघुनाथ

संवाद सहयोगी, महम : हरियाणा प्रदेश में मनोहरलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सबका साथ सब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 07:55 PM (IST)
सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है सरकार : रघुनाथ
सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है सरकार : रघुनाथ

संवाद सहयोगी, महम :

हरियाणा प्रदेश में मनोहरलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। भाजपा की सरकार हरियाणा में पारदर्शी तरीके से भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी नौकरी देकर पढ़े लिखे योग्य लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। ये बात हरियाणा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ तंवर ने कही। वह महम में ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सरकार ने ऑनलाइन प्रणाली के तहत फर्जी राशन कार्डो व भ्रष्टाचार करने वालों पर नकेल कसने का काम किया है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य राजू सैनी, जिला महामंत्री विकास रोहिला, बारूराम पांचाल, धर्मबीर खत्री सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी