सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतारा : दीपेंद्र

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर की जनता कालोनी में एक सभा का आयोजन किया। सभा में मुख्य अतिथि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 11:52 PM (IST)
सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतारा : दीपेंद्र
सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतारा : दीपेंद्र

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर की जनता कालोनी में एक सभा का आयोजन किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की।

सांसद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में विकास बेपटरी हो गया है। भाजपा देश में लोगों को आपस में भिड़ाने का कार्य कर रही है। कहा कि अब जनता सब जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को इसका साक्ष्य भी दे देगी।

रविवार को जनता कालोनी में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को आपस में लड़ाकर फूट की राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान तीन बार हरियाणा को जलाने काम किया है। तीन बार हुई ¨हसा में 75 लोगों की मौत हुई, जो प्रदेश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। अब देश की जनता भाजपा की नीति को समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इसका परिमाण भी देखने को मिलेगा। साथ ही प्रदेश में गत चार वर्षो से विकास बेपटरी हो गया है। कहा कि हमारे कार्यकाल में प्रदेश से भाईचारे की नींव पर विकास के मामले में जो गति पकड़ी थी अब पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने उस पर ब्रेक लगाकर प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया है। अब सरकार को लोगों के सामने इन चार सालों में किये गये कामों का लेखा जोखा रखना पड़ेगा। सरकार को बताना पड़ेगा कि विकास और जनहित में क्या क्या काम किए गए हैं।

इस दौरान विधायक रघुबीर ¨सह कादियान, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्रा, पूर्व मेयर रेणु डाबला, पार्षद गुलशन इसपुनियानी, पार्षद अनिल कुमार, पार्षद राहुल देसवाल, पार्षद दीपिका नारा, पार्षद जय ¨सह, पूर्व चेयरमैन अजित जैन, पंकज सचदेव, अशोक चौधरी, देवेंद्र नारा, समेराम खत्री, कदम ¨सह अहलावत, देवेंद्र भारत, दिलावर ¨सह फोगाट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी