रोहतक में पांच जिलों का पहला रेंज स्तरीय साइबर क्राइम थाना शुरू

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सेक्टर-14 में बुधवार को रेंज स्तरीय साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:30 AM (IST)
रोहतक में पांच जिलों का पहला रेंज स्तरीय साइबर क्राइम थाना शुरू
रोहतक में पांच जिलों का पहला रेंज स्तरीय साइबर क्राइम थाना शुरू

जागरण संवाददाता, रोहतक : साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सेक्टर-14 में बुधवार को रेंज स्तरीय साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार ने थाने का उद्घाटन किया। रेंज स्तर पर शुरू किया गया यह पहला साइबर क्राइम थाना है, जिसमें रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, झज्जर और चरखी-दादरी जिले के साइबर अपराधों की जांच होगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने थाने के उद्घाटन के दौरान वहां पर संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साइबर क्राइम एक चुनौती साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार ने साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रदेश में छह साइबर क्राइम थाने खोलने के आदेश जारी किए थे। जिसके तहत रोहतक रेंज में यह साइबर थाना खोला गया है। एडवांस साफ्टवेयर और एक्सपर्ट टेक्निकल स्टाफ के की मदद से साइबर क्राइम पर कंट्रोल करने के साथ-साथ गहनता से जांच का कार्य भी होगा। इस थाने में ही रेंज में हुए साइबर क्राइम से संबंधित एफआइआर भी दर्ज कराई जा सकेगी। साइबर क्राइम थाने की सहायता के लिए चार राइडर्स को भी तैनात किया गया है। इस मौके पर एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी सुशीला, डीएसपी सज्जन सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह और डीएसपी महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

डीएसपी सुशीला को बनाया गया पर्यवेक्षण अधिकारी

साइबर क्राइम थाने का विधिवत शुभारंभ होने के बाद डीएसपी सुशीला को पर्यवेक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हीं की देखरेख में थाने का कार्य होगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्य सिपाही हरदीप सिंह को मुंशी लगाया गया है। वहीं थाना प्रभारी के अलावा जांच अधिकारियों समेत 41 पुलिसकर्मियों की भी तैनाती गई है।

chat bot
आपका साथी