कुकर्म के बाद किसी को न बता दे किशोर, इसलिए की थी हत्या

महम के गांव भैणी भैरो में किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सीआइए टू ने बिहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 08:23 PM (IST)
कुकर्म के बाद किसी को न बता दे किशोर, इसलिए की थी हत्या
कुकर्म के बाद किसी को न बता दे किशोर, इसलिए की थी हत्या

महम के गांव भैणी भैरो में किशोर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सीआइए टू ने बिहार निवासी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने किशोर के साथ कुकर्म करने और हत्या करने की बात स्वीकार की है। रविवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपित ने स्वीकार किया है कि पीड़ित ने कुकर्म की कहानी अन्य लोगों को बताने की बात कही थी। जिसके चलते आरोपित ने सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

21 मई को महम के गांव भैणी भैरों के खेतों में एक 14 वर्षीय किशोर का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतक किशोर मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और गांव में एक किसान के यहां रहता था। मृतक के सिर पर चोट का निशान था और मौके पर खून से सनी हुई एक ईंट भी पड़ी थी। जिसके चलते सिर पर ईंट मारकर हत्या करने की गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि आरोपित बिहार निवासी ज्योतिष ऋषि को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने कुकर्म के बाद किशोर की हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपित ने बताया कि उसने वारदात की रात किशोर के साथ कुकर्म किया था। जिसके बाद पीड़ित किशोर ने अन्य लोगों को उक्त बात बताने के लिए कहा था और विरोध जताया था। जिसके बाद आरोपित ने पीड़ित के सिर पर ईंट से वार करते हुए उसका गला भी दबाया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी