बेसहारा गोवंश ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला, टूटी सीने की हड्डियां, पीजीआइ में भर्ती

जागरण संवाददाता, रोहतक : गोहाना रोड स्थित सूर्या नगर में बेसहारा गोवंश ने एक मजदूर पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 09:20 PM (IST)
बेसहारा गोवंश ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला, टूटी सीने की हड्डियां, पीजीआइ में भर्ती
बेसहारा गोवंश ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला, टूटी सीने की हड्डियां, पीजीआइ में भर्ती

जागरण संवाददाता, रोहतक : गोहाना रोड स्थित सूर्या नगर में बेसहारा गोवंश ने एक मजदूर पर सोमवार को जानलेवा हमला बोल दिया। गोवंश ने मजदूर को इस कदर मार कर घायल किया कि उसके सीने की हड्डियां ही टूट गई। गंभीर हालत में घायल मजदूर को उसके परिजनों ने पीजीआइ में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले भी बेसहारा गोवंश इलाके में उत्पात मचा चुके हैं।

मजदूरी करने वाले महावीर की पत्नी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सूर्या नगर में किराए पर रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति महावीर सोमवार को घर पर आ रहे थे। गली में ही जैसे वह पहुंचे तो वहां पर एक खाली पड़े प्लाट से निकल रहे बेसहारा गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, गोवंश ने उनपर जानलेवा हमला बोल दिया और अपने पैरों से उनके सीने पर वार किए। इससे उनके सीने की हड्डियां टूट गई। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह से उन्हें इलाज के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया। गंभीर हालत में भर्ती महावीर का इलाज पीजीआइ के वार्ड पांच में 20 नंबर बेड पर इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बेसहारा गोवंश ने कई लोगों पर हमला किया है। लोगों ने इसकी शिकायत भी नगर निगम प्रशासन से की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस कारण से इस तरह के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार में सिर्फ वही कमाने वाले व्यक्ति थे, बाकी तीनों ही बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। --शहर की सड़कों पर गोवंशों का डेरा, हो सकते हैं हादसे इसके अतिरिक्त भी शहर में सड़कों पर बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। इस कारण से आए दिन हादसे होने का डर बना रहता है। सोनीपत रोड से लेकर शीलाबाई पास तक बेसहारा गोवंश सड़क के बीचोंबीच में ही आकर बैठ जाते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, दिल्ली रोड पर भी मानसरोवर पार्क से लेकर दिल्ली बाईपास तक विभिन्न चौराहों पर गोवंशों का जमावड़ा सड़क के बीचों बीच में ही लगा रहता है। जिस कारण से आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। लेकिन फिर भी नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।

chat bot
आपका साथी