निदाना में देर शाम युवक को गोली मारी, गंभीर

जागरण संवाददाता रोहतक महम थाना क्षेत्र के निदाना गांव में युवक के पैर में गोली मार दी गई। जिसे महम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे पीजीआइ में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। निदाना गांव निवासी मोहित पुत्र जगदीश के पैर में रविवार शाम गोली मार दी गई। जिसमें वह लहुलूहान हो गया। गोली लगने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए महम से उसे पीजीआइ में रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:39 AM (IST)
निदाना में देर शाम युवक को गोली मारी, गंभीर
निदाना में देर शाम युवक को गोली मारी, गंभीर

जागरण संवाददाता, रोहतक : महम थाना क्षेत्र के निदाना गांव में युवक के पैर में गोली मार दी गई। जिसे महम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे पीजीआइ में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। निदाना गांव निवासी मोहित पुत्र जगदीश के पैर में रविवार शाम गोली मार दी गई। जिसमें वह लहुलूहान हो गया। गोली लगने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए महम से उसे पीजीआइ में रेफर कर दिया गया। लेकिन देर रात तक भी परिजन उसे पीजीआइ में लेकर नहीं आए थे। महम थाना पुलिस भी गांव में पहुंचे, लेकिन घायल के परिवार में भी कोई व्यक्ति नहीं मिला जो घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी दे सके। बताया जा रहा है कि परिजन उसे किसी निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी आनंद ने बताया कि युवक को गोली कहां लगी है किसने मारी है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। घायल के मिलने के बाद ही घटना की जानकारी मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी