कांग्रेस पार्टी के नेता दो मुंहे सांप : कृष्णलाल पंवार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को दो मुंहे सांप की संज्ञा दे डाली। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के कार्यों में रोक-टोक करती है। पंवार शुक्रवार को सिचाई विश्राम गृह में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:41 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी के नेता दो मुंहे सांप : कृष्णलाल पंवार
कांग्रेस पार्टी के नेता दो मुंहे सांप : कृष्णलाल पंवार

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को दो मुंहे सांप की संज्ञा दे डाली। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के कार्यों में रोक-टोक करती है। पंवार शुक्रवार को सिचाई विश्राम गृह में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश में चाहे सरकार कितना ही अच्छा काम क्यों ना कर ले, कांग्रेस पार्टी रोक टोक करने का ही काम करती है। कांग्रेस पार्टी तो उस दो मुंहे सांप की तरह है जो दोनों तरफ से लोगों को डसने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान भी वह विधायक थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने शासनकाल में जिस तरह का काम किया था, उसे सब लोगों ने देखा है। मौजूदा भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध करा रही है। मनोहर लाल जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री आज तक इस प्रदेश में नहीं बना है। ईडी द्वारा छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि ईडी की अपनी अलग विग होती है और उसे जहां पर भी कोई भ्रष्टाचार लगता है वहां पर अपनी कार्रवाई करती है। इन ईडी के छापों का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को धूमधाम से मनाएगा। इस अवसर पर सूरजमल किलोई, पूर्व मेयर रेणू डाबला, पार्षद सुरेश किराड़ व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी