गौड ब्राह्मण संस्था को दान में दी गई जमीन तुरंत वापिस करें भाजपा सरकार: अभय चौटाला

जागरण संवाददाता रोहतक गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को पहरावर गांव में दी गई जमीन के सम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:42 PM (IST)
गौड ब्राह्मण संस्था को दान में दी गई जमीन तुरंत वापिस करें भाजपा सरकार: अभय चौटाला
गौड ब्राह्मण संस्था को दान में दी गई जमीन तुरंत वापिस करें भाजपा सरकार: अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, रोहतक :

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को पहरावर गांव में दी गई जमीन के समर्थन में इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने गौड़ ब्राह्मण संस्था को दान की गई जमीन को हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा कब्जे किए जाने की कड़े शब्दों में निदा की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिख कर गौड ब्राह्मण संस्था को शैक्षिक संस्थान खोलने के लिए दान में दी गई जमीन को संस्था को तुरंत पुन: वापिस दिए जाने की मांग की। गौड ब्राह्मण संस्था की मांग का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्कूल, कालेज जैसे शैक्षिक संस्थान और अस्पताल खोलने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा जिला रोहतक के गांव पहरावर की जमीन गौड़ ब्राह्मण संस्था को दी गई थी। लेकिन रोहतक नगर निगम ने इस जमीन को निगम में आने की बात कह कर दान दी गई जमीन पर कब्जा कर लिया था। इनेलो नेता ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने विशेषाधिकारों का प्रयोग करे और नियमों में छूट देकर ईडीसी की राशि को एक रुपये टोकन के रूप में लेकर जमीन गौड़ ब्राह्मण संस्था को दे दी जाए ताकि यह समाजसेवी संस्था शिक्षा के प्रचार-प्रसार में और बेहतर कार्य कर सके।

chat bot
आपका साथी