अर¨वद केजरीवाल से दिल्ली नहीं संभल रहा, वहां की ¨चता करें : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अर¨वद केजरीवाल ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 09:03 PM (IST)
अर¨वद केजरीवाल से दिल्ली नहीं संभल रहा, वहां की ¨चता करें : ग्रोवर
अर¨वद केजरीवाल से दिल्ली नहीं संभल रहा, वहां की ¨चता करें : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अर¨वद केजरीवाल हरियाणा में दौरे रह रहे हैं। पहले वह दिल्ली को तो संभाल लें। हरियाणा की ¨चता करने की बजाय वहां की जनता की फिक्र करें, जहां उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। हरियाणा को भाजपा सरकार विकास के पथ पर आगे लेकर जा रही है। वह सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आगामी 27 अक्तूबर को डा. मंगलसेन के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एलिवेटिड रोड का उद्घाटन करते हुए इसे शहर वासियों को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर पुराने आइटीआइ मैदान पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। एलिवेटिड रोड के शुरू होने से शहरवासियों को शहर के कई इलाकों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस रोड का नाम भी डा. मंगल सेन के नाम से रखा गया है। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों की ना होकर विपक्षी दलों की ज्यादा है। ऐसा करके सभी विपक्षी दल आमजन के साथ धोखा कर रहे है, इसके लिए जनता उन्हें आगामी चुनावों में सबक अवश्य सिखाएगी। उन्होंने कहा कि निजी बसों से किसी का अहित नहीं होने वाला बल्कि इनके सड़कों पर आने से आमजन को परिवहन की और अधिक सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए हठधर्मिता छोड़ उन्हें काम पर लौट आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी