मेयर मनमोहन के अलावा रामचेत तायल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रोहतक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार को विधानसभा चुनावों को म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 07:00 AM (IST)
मेयर मनमोहन के अलावा रामचेत तायल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मेयर मनमोहन के अलावा रामचेत तायल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार को विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की बैठक 12 सितंबर को को दोपहर एक बजे रोहतक में होनी निश्चित हुई है। नई जिम्मेदारी पाने वालों में रोहतक विधानसभा के लिए प्रभारी रामचेत तायल बनाए गए हैं। महम की जिम्मेदारी रमेश भाटिया, कलानौर में यही जिम्मेदारी नगर निगम रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल और गढ़ी, सांपला, किलोई में प्रभारी का जिम्मा वीरसिंह हुड्डा को मिला है। समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 90 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। एडवोकेट रामचेत तायल को प्रभारी नियुक्त करने पर अग्रवाल विकास परिषद रोहतक ने आभार प्रकट किया है। अग्रवाल विकास परिषद की एक आपात बैठक बुला कर भाजपा नेतृत्व विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद अनिल जैन का आभार जताया। बैठक में चंद्र गर्ग, विजय बाबा, पवन तायल, अतुल जैन, शंकर लाल, ईश्वर सिगल, महेंद्र, सुशील जैन, सुशील बंसल, सन्दीप गुप्ता, रविन्द्र बोबी, रवि जैन, सुरेश मित्तल, गंगा बिशन, अजय बाबा, मनीष, नवीन बंसल, विक्की, नितिन, पंकज, जय भगवान, अमित गोयल, मदन, नरेश जैन, रामचरण आदि मौजूद रहे। विधानसभा प्रभारियों के नाम

1. रोहतक : रामचेत तायल

2. महम : रमेश भाटिया

3. कलानौर : मनमोहन गोयल

4. गढ़ी, सांपला, किलोई : वीर सिंह हुड्डा

chat bot
आपका साथी