छठ पूजा के घाट निर्माण में गड़बड़ियों के आरोप, पूर्वांचल के लोगों ने किया प्रदर्शन

छठ पूजा के लिए निर्मित किए जा रहे घाट के निर्माण में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली बाईपास स्थित भालौठ सब ब्रांच पर निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 08:03 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 08:03 AM (IST)
छठ पूजा के घाट निर्माण में गड़बड़ियों के आरोप, पूर्वांचल के लोगों ने किया प्रदर्शन
छठ पूजा के घाट निर्माण में गड़बड़ियों के आरोप, पूर्वांचल के लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रोहतक : छठ पूजा के लिए निर्मित किए जा रहे घाट के निर्माण में धांधली के आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली बाईपास स्थित भालौठ सब ब्रांच पर निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण किया। पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों व लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। आरोप लगाए हैं कि घाट के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस प्रकरण में सीएम विडों पर भी शिकायत दी गई है। उच्चस्तरीय जांच न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस प्रकरण में प्रशासन को साक्ष्य भी सौंपने का दावा किया गया है।

सीएम विडों पर शिकायत करने का दावा करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकारी अभियंता सब डिवीजन रोहतक ने साक्ष्य मांगे थे। इस प्रकरण में हमने भी साक्ष्य पेश कर दिए हैं। इन्होंने आरोप लगाया है कि घाट के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर ही अधिकारियों को निर्माण कार्य में चल रही धांधली को बताया गया। कुछ दिन पहले भी अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी नहीं होगी। फिर भी हालात नहीं सुधरे तो मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। संजीव सिंह ने दावा किया है कि तमाम शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य में घटियां किस्म की ईंटों का उपयोग किया जा रहा था। रेत में चिनाई का कार्य हो रहा था। सूखी ईंट के अलावा बिना रोड़ी डाले ही कंक्रीट का बेस तैयार किया जा रहा था। पिलर में बिना सरिया के ही निर्माण कार्य हो रहा था। जमीन पर निर्माण के लिए भी सीमेंट के बजाय रेती ज्यादा उपयोग में लाई जा रही थी। इन्होंने कहा कि इस प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच के बाद ही तय होगा कि किस स्तर से निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां बरती जा रही थीं। इस मौके पर बृज किशोर शास्त्री, संजीव सिंह, सुबोध ठेकेदार, रामसेवक, विजय, मंटू, मदन ठेकेदार, कपिल देव, अरविद, जोगेंद्र, श्रवण, शैलेंद्र, पिटू, रंजीत, दिनेश यादव, पंकज व अन्य पूर्वांचल वासी मौजूद रहे। 2017 में मिली थी घाट की सौगात

संजीव सिंह का कहना है कि साल 2017 में छठ पर्व की आस्था का देखते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने घाट के निर्माण का वादा किया था। पूर्व मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि घाट का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए किया था। लेकिन निर्माण कार्य बेहद खराब होने के कारण लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। यह भी कहा कि पूर्वांचल वासियों के साथ निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारियों और ठेकेदार ने धोखा किया है, इसलिए मामले में जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो।

chat bot
आपका साथी