14 माह के बच्चे की मौत के बाद ससुरालियों ने छीना मां से शव, मारपीट

- पति की मौत के बाद अपने मायके बरौदा में रहती है महिला - बच्चे की मौत होने पर शव को ले जा रही थी मायके में - ससुरालियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में दी शिकायत जागरण संवाददाता रोहतक 14 माह के बच्चे की मौत के बाद उसके शव को लेकर बच्चे की मां और ससुरालियों के बीच शीला बाईपास पर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग बच्चे के शव को लेकर गए। बच्चे की मां की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है जिस पर जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 01:45 AM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 01:45 AM (IST)
14 माह के बच्चे की मौत के बाद ससुरालियों ने छीना मां से शव, मारपीट
14 माह के बच्चे की मौत के बाद ससुरालियों ने छीना मां से शव, मारपीट

जागरण संवाददाता, रोहतक : 14 माह के बच्चे की मौत के बाद उसके शव को लेकर बच्चे की मां और ससुरालियों के बीच शीला बाईपास पर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग बच्चे के शव को लेकर गए। बच्चे की मां की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है, जिस पर जांच की जा रही है।

बरौदा गांव की रहने वाली प्रियंका की शादी मलिकपुरा निवासी दीपक के साथ हुई थी। कुछ माह पहले दीपक की मौत हो गई थी। करीब दो माह पूर्व हुई पति की मौत के बाद प्रियंका अपने बेटे गर्व के साथ मायके में चली गई थी। उसके ससुर सुशील कुमार हरियाणा पुलिस में और देवर मोहित दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे प्रियंका अपने बेटे गर्व को गोद में लेकर छत पर जा रही थी। इसी दौरान बंदर ने उस पर झपटा मार दिया, तभी बच्चा उसकी गोद से सीढि़यों पर गिर गया। बच्चे को उपचार के लिए पीजीआइ में रेफर किया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पता चलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। प्रियंका बच्चे के शव को लेकर बरौदा जाने लगी, लेकिन ससुरालियों ने उससे शव लेने का प्रयास किया। शीला बाईपास के नजदीक पहुंचने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। ससुरालियों का आरोप है कि बच्चे को जान-बूझकर मारा गया है। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर अपने गांव में चले गए, जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, प्रियंका की तरफ से अर्बन एस्टेट थाने में ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। वर्जन

बच्चे के शव को लेकर ससुरालियों और उसकी मां के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद ससुराली बच्चे के शव को ले गए थे। बच्चे की मां की तरफ से शिकायत आई है, जिस पर जांच की जा रही है।

- बलवंत सिंह, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट

chat bot
आपका साथी