नाबालिग किशोरी के साथ ससुराल में दुष्कर्म का आरोप

लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग बेटी के साथ उसके ससुराल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने एसपी को पूरे मामले की शिकायत की है। आरोप है कि बातों में उलझकर उसकी नाबालिग बेटी की शादी कराई गई और फिर बेटी के साथ ससुराल में एक युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद भी लाखनमाजरा थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 06:24 PM (IST)
नाबालिग किशोरी के साथ ससुराल में दुष्कर्म का आरोप
नाबालिग किशोरी के साथ ससुराल में दुष्कर्म का आरोप

जागरण संवाददाता, रोहतक : लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग बेटी के साथ उसके ससुराल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने एसपी को पूरे मामले की शिकायत की है। आरोप है कि बातों में उलझकर उसकी नाबालिग बेटी की शादी कराई गई और फिर बेटी के साथ ससुराल में एक युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद भी लाखनमाजरा थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के एक गाव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 16 साल की है। मई 2021 में पानीपत जिले के अदियाणा गांव से उसकी बेटी का रिश्ता आया। जिस पर उसने नाबालिग होने की बात कहते हुए मना कर दिया। लड़के के परिवार ने बातों में उलझाया कि उनका एक रिश्तेदार आइपीएस है। इसलिए कोई दिक्कत नहीं होगी। बेटी की पढ़ाई-लिखाई खुद करा लेंगे। उनकी बातों में आकर बेटी की शादी करा दी। कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल में ही परिवार के एक युवक ने नाबालिग बेटी के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। इसके बाद 9 अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके छोड़कर चले गए। आरोप है कि उसके पति ने भी अप्राकृतिक संबंध बनाए। घर आने के बाद पीड़िता ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और डिप्रेशन में रहने लगी। 16 दिसंबर को इसके बारे में अपने पिता को जानकारी दी, तब पूरे मामले का पता चला। फिलहाल किशोरी के पिता ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी