नौतपा के पहले ही दिन तपी धरती, तापमान रहा 44 डिग्री सेल्सियस

नौतपा के पहले ही दिन से भयंकर गर्मी होने लगी है। सोमवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों का सामना भी करना पड़ा है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। रोहतक का अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के आसार हैं। सोमवार को सुबह ही धूप खिली और दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप हो गई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:08 AM (IST)
नौतपा के पहले ही दिन तपी धरती, तापमान रहा 44 डिग्री सेल्सियस
नौतपा के पहले ही दिन तपी धरती, तापमान रहा 44 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, रोहतक :

नौतपा के पहले ही दिन से भयंकर गर्मी होने लगी है। सोमवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों का सामना भी करना पड़ा है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। रोहतक का अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के आसार हैं। सोमवार को सुबह ही धूप खिली और दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप हो गई। दोपहर से पहले ही लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे। खासतौर पर दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को अधिक समस्याएं हुई। हालांकि शाम के समय लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर के समय तेज धूप से बचाव के लिए अनेक लोग छाते का प्रयोग करते हुए भी देखे गए हैं। वहीं, अनेक लोगों ने छाया का सहारा भी लिया। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। जानकारों के अनुसार इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हुआ है और अगले नौ दिनों तक रहेगा। इस दौरान सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। जिसके चलते धरती भीषण गर्मी से तपने लगती है।

सर्वोच्च स्तर पर रहती है गर्मी :

इस दौरान गर्मी अपने सर्वोच्च स्तर पर हो जाती है। इसी कारण इसे नौतपा कहा जाता है। हालांकि मई के अंत में मौसम में बदलाव के आसार है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर, डाइटीशियन की ओर से इन दिनों में गर्मी से बचाव के लिए नेचुरल तरल पदार्थों का सेवन अधिक करने व खाने में सलाद ज्यादा लेने की सलाह दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी