आरडब्ल्यूए के सर्वसम्मति से चुने गए 37 कॉलेजियम सदस्य, 26 को चुनी जाएगी कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता रोहतक सेक्टर-1 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) में 37 सदस्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 08:39 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 06:29 AM (IST)
आरडब्ल्यूए के सर्वसम्मति से चुने गए 37 कॉलेजियम सदस्य, 26 को चुनी जाएगी कार्यकारिणी
आरडब्ल्यूए के सर्वसम्मति से चुने गए 37 कॉलेजियम सदस्य, 26 को चुनी जाएगी कार्यकारिणी

जागरण संवाददाता, रोहतक : सेक्टर-1 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) में 37 सदस्यीय कॉलेजियम का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। रविवार को नामांकन करने का आखिरी दिन था। कॉलोजियम सदस्य पदों के लिए एक-एक ही नामांकन हुआ। यही कारण रहा कि दोपहर में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों का चुनाव हो गया। अब 26 मई को कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक होगी। कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही आरडब्ल्यूए के नए प्रधान को भी चुना जाएगा।

चुनाव अधिकारी वीएस दहिया और सहायक चुनाव अधिकारी पीडी गांधी की निगरानी में नामांकन शुरू हुए। दोपहर तक सभी कॉलेजिय पदों के लिए नामांकन हो गए। यह भी तय हुआ कि अब कोई भी सदस्य नामांकन नहीं करेगा। सेक्टर-1 के वर्तमान प्रधान कदम सिंह अहलावत और महासचिव एडवोकेट केके खीरवाट ने बताया है कि बैठक में तय हुआ कि 22 मई को नाम वापसी, 24 मई को प्रत्याशियों के फाइनल नाम डिस्प्ले करने से लेकर 25 मई को होने वाले चुनाव आबंटन की कार्रवाई नहीं होगी। 26 मई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच में कार्यकारिणी के विस्तार के लिए बैठक होगी। नई कार्यकारिणी और नए प्रधान का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। यह कॉलेजियम सदस्य चुने गए

रविवार को कॉलेजियम सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए।इससे तय हो गया है कि कार्यकारिणी और नए प्रधान का चुनाव भी सर्वसम्मति से हो सकता है। नए कॉलेजियम सदस्यों में संजय लाल, नितिन चोपड़ा, रणबीर सिंह राणा, रजनीश बोहरा, केएल बुधिराजा, राजीव चावला, एडवोकेट कृष्ण कुमार खीरवाट, मुकुंदलाल लूथरा, श्याम सुंदर गौतम चुने गए। इनके अलावा विजय कुमार नागपाल, सुभाष चंद्र चावला, दर्शन कुमार, केएल चुघ, सुनील, रामपाल खरब, अशोक भाटिया, सीताराम चुघ, सुरेंद्र कुमार बजाज, अभिनांशी लाल नारंग, पंकज कथूरिया, अशोक खत्री, महेश मल्होत्रा, भारत सभरवाल, नाथूराम जांगड़ा, कैलाश चंद्र खन्ना, रोहित नागपाल, केसी बतरा, एमएस धनखड़, तिलकराज ढल, रणबीर सिंह दहिया, धनराज सिंह रंगा, कमल, एचके दलाल, मेहताब सिंह, पवन कुमार आहूजा, रणबीर सिंह मोर, राजेंद्र मलिक चुने गए। अब इन्हीं चुने गए सदस्यों में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और नए प्रधान को चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी