पालिका कालोनी से दो माह बाद फिर से 25 ट्रॉली निर्माण सामग्री जब्त

एक चाय वाले ने किया कोर्ट में केस निगम की भूमि शाखा की सख्ती आई सामने।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 08:30 AM (IST)
पालिका कालोनी से दो माह बाद फिर से 25 ट्रॉली निर्माण सामग्री जब्त
पालिका कालोनी से दो माह बाद फिर से 25 ट्रॉली निर्माण सामग्री जब्त

जागरण संवाददाता, रोहतक : पालिका कालोनी में एक बार फिर से नगर निगम की टीम की सख्ती देखने को मिल रही है। निगम की टीम ने भिवानी रोड पर पहुंचकर कालोनी के एंट्री प्वाइंट पर पड़ी निर्माण सामग्री जब्त कर ली। सुनारिया रोड स्थित प्लांट में निर्माण सामग्री डाल दी। करीब दो माह पहले भी निगम की टीम ने यहां कार्रवाई की थी। एक चाय वाले के स्वजनों ने कोर्ट में केस कर दिया। इसके बाद निगम की भूमि शाखा ने सख्ती दिखाई है। कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की, पुलिस ने सख्ती दिखाई। नगर निगम के भूमि अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि एक चाय की दुकान के संचालक सुरेंद्र के स्वजनों ने कोर्ट केस किया है। इस माह भी इसी प्रकरण में तारीख है। इन्होंने बताया कि बार-बार नोटिस के बावजूद भी निर्माण सामग्री बेचने वाले बाज नहीं आ रहे थे। चार-पांच निर्माण सामग्री की बिक्री वाले दुकानदारों ने यहां निर्माण सामग्री डाल दी थी। यहां खाली प्लाट में निर्माण सामग्री डाली जा रही थी। इस वजह से कालोनियों के घरों तक निर्माण सामग्री के कण पहुंच रहे थे। इससे लोगों को श्वास से संबंधित बीमारियां, आंखों से संबंधित बीमारियां होने की बातें सामने आ रहीं थीं। पुलिस बल की मौजूदगी में बिल्डिंग मैटीरियल जब्त कर लिया। इस दौरान सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, सहायक सफाई निरीक्षक संदीप राठी, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण लाल और सहायक सफाई निरीक्षक सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। पालिका कालोनी से लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। हमने यहां सख्त कार्रवाई की है। फिर से कोई यहां निर्माण सामग्री डालकर नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उनके खिलाफ पुलिस केस भी कराएंगे। कार्रवाई के दौरान होने वाले खर्चे का हर्जाना-खर्चा भी वसूला जाएगा।

-सुरेंद्र गोयल, भूमि अधिकारी, नगर निगम

संबंधित स्थान पर हमारा भी खाली प्लाट है। करीब दो माह पहले भी नगर निगम ने कार्रवाई की थी। हमने उसी दौरान से यहां निर्माण सामग्री नहीं डाली। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को यह तो सोचना चाहिए कि हम अपने खाली प्लाट में यदि निर्माण सामग्री नहीं डाल सकते तो कहां सामान रखने का इंतजाम करें।

-बिजेंद्र अत्री, बिल्डिंग मैटीरियल विक्रेता, भिवानी रोड नगर निगम ने अवैध निर्माण सामग्री हटवाने का कार्य किया, लेकिन थोड़ी ही देर बार फिर से उसी स्थान पर निर्माण सामग्री डाल दी गई। पिछले कई वर्षो से कालोनी वालों का जीना दुश्वार है। निर्माण सामग्री घरों में उड़कर आती है। इससे लोग बीमार होने लगे हैं।

-डा. नरेश दलाल, महासचिव, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, पालिका कालोनी

chat bot
आपका साथी