विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर हत्या की धमकी

-रिठाल गांव की महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज -आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 07:21 PM (IST)
विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर हत्या की धमकी

-रिठाल गांव की महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश

जागरण संवाददाता, रोहतक : सदर थाना क्षेत्र के गांव रिठाल में एक युवक ने एक विवाहिता को बुरी नियत के चलते पकड़ लिया। महिला के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव रिठाल निवासी एक विवाहिता शनिवार की सुबह अपनी गली से गुजर रही थी। उसी दौरान गांव के दीपक नाम के युवक ने महिला को पहले तो रोका और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने पहले विरोध किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात को नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद आरोपी ने महिला को बुरी नियत के चलते दबोच लिया और सुनसान स्थान पर ले जाने लगा। जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। महिला के शोर पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आरोप को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी दीपक महिला को हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयानों पर आरोपी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।

chat bot
आपका साथी