करो योग रहो निरोग : संजय ढाका

जागरण संवाददाता, रोहतक : बेटी बचाओ अभियान एवं आर्य समाज सुनारियां चौक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजि

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 05:57 PM (IST)
करो योग रहो निरोग : संजय ढाका

जागरण संवाददाता, रोहतक : बेटी बचाओ अभियान एवं आर्य समाज सुनारियां चौक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय चरित्र निर्माण एवं योग शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या वीना बुधवार ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी मास्टर राजबीर ने शिरकत की। योग प्रशिक्षण पूर्व पार्षद एवं पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य योग शिक्षक शिवकृष्ण आर्य ने दिया।

योग शिविर के दौरान मुख्यातिथि मास्टर राजबीर ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सेवा भाव विषय पर अपने विचार रखे। वहीं मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता संजय ढाका ने अपने संबोधन में करो योग, रहो निरोग का संदेश दिया। उन्होंने योग के महत्व पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि यम-नियम का पालन करने एवं प्रतिदिन आसन व प्राणायाम का अभ्यास करने का आहवान किया। शिविर के दौरान पूर्व पार्षद व योग शिक्षक शिवकृष्ण आर्य ने योग सत्र के दूसरे दिन ईश्वर प्रार्थना के साथ योगाभ्यास के क्रम को प्रारंभ किया। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, उतान पादासन, अ‌र्द्धहलासन, सर्वांग आसन, हल आसान, पवन मुक्त आसन, ताड़ आसन, त्रिकोण आसन, वृक्षासन आदि का प्रशिक्षण देते हुए विधि एवं लाभों से अवगत करवाया।

उन्होंने यम-नियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यमों में अ¨हसा, सत्य, चोरी का त्याग, ब्रह्मचर्य का पालन करना और अधिक वस्तुओं का संग्रह न करना है। नियमों में शौच, संतोष, तप स्वाध्याय और ईश्वर उपासना का विद्यार्थी जीवन में विशेष महत्व है। प्रत्येक विद्यार्थी को यम नियम का पालन करते हुए आसन व प्राणायाम का प्रतिदिन अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर मास्टर राजबीर, वीना बुधवार, संजय ढाका, पूर्व पार्षद शिवकृष्ण आर्य, कमला देवी, आशा, सुनीता, निशा, गीता रानी, सुशीला, पुष्पा देवी, सोमेश, सीमा देवी, भारती देवी, रोशनी देवी, गीता देवी, इंदू बाला, चमेली देवी, राजेश कुमार, संजय मलिक, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी