पहले दिन महिला थाने में आई तीन शिकायतें

जागरण संवाददाता, रोहतक : पहले दिन महिला थाने में शुक्रवार को तीन शिकायतें आई। जिनमें से एक का निस

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 02:45 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 02:45 AM (IST)
पहले दिन महिला थाने में आई तीन शिकायतें

जागरण संवाददाता, रोहतक : पहले दिन महिला थाने में शुक्रवार को तीन शिकायतें आई। जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया। वहीं बाकि दो शिकायतों की जांच की जा रही है। देर रात तक भी पहले दिन एक भी केस दर्ज नहीं किया गया था। बता दें कि शुक्रवार को ही रोहतक में महिला थाने का उद्घाटन किया गया है।

महिला थाने में पहुंची मकड़ौली निवासी रामवती ने बताया कि उसकी बेटी सुमन को शुक्रवार की दोपहर में उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू से भी उस पर वार किए गए। महिला थाना पुलिस ने सुमन का मेडिकल कराया और जांच के लिए मौके पर टीम भेजी। इस मामले में देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। वहीं महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि उनके पास साईं कालोनी से एक छेड़खानी की शिकायत आई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुका था। लड़की की तरफ से तहरीर दे दी गई है। यह शिकायत 1091 हेल्प नंबर पर की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार की देर रात बसंत विहार निवासी गुलशन ने फोन करके सूचना दी कि एक परिवार में महिला के साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। बाद में मामला पारिवारिक होने के कारण उन्होंने लिखित में शिकायत करने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक था, इसलिए इसका निस्तारण मौके पर जाकर किया गया।

-----

सर्वेंद्र

chat bot
आपका साथी