मांगे नहीं मानी तो करेंगे बड़ा आंदोलन : मलिक

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की बैठक संघ के प्रधान

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 06:22 PM (IST)
मांगे नहीं मानी तो करेंगे बड़ा आंदोलन : मलिक

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की बैठक संघ के प्रधान कुलवंत मलिक की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व प्रधान व महासचिव मौजूद रहे। प्रधान कुलवंत मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार व मदवि प्रशासन के विरोध में नौ, दस व 11 मार्च को विवि के गेट नं. दो पर सुबह 10 से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं करती तो 12 व 13 मार्च को कलम एवं औजार छोड़ हड़ताल करेंगे व आगामी कार्यवाही के लिए 16 मार्च को सभी कर्मचारियों की आम सभा करके कठोर फैसला लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी मदवि प्रशासन व सरकार की होगी।

chat bot
आपका साथी