गैर शिक्षक : जाम, प्रदर्शन और हड़ताल

By Edited By: Publish:Sat, 06 Sep 2014 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Sep 2014 01:00 AM (IST)
गैर शिक्षक :  जाम, प्रदर्शन और हड़ताल

जागरण संवाददाता, रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हड़ताली गैर शिक्षक कर्मचारियों ने दूसरे दिन गेट नंबर के समीप दिल्ली रोड जाम कर दिया। यातायात बाधित हो गया, जिसके कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कर्मचारियों ने मदवि परिसर में दूसरे दिन भी गैर शिक्षक कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रोड जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी वापस मदवि में नारेबाजी करते हुए गेट नंबर दो पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों की हड़ताल से विवि में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विद्यार्थियों ने अन्य लोगों को बिना कार्य संपन्न हुए बैरंग लौटना पड़ा।

दिल्ली रोड कर दिया जाम : मदवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए गेट नंबर दो से होते हुए गेट नंबर एक पर पहुंचे। कर्मचारियों ने गेट नंबर एक तो बंद करके दिल्ली रोड को जाम कर दिया। जाम लगते ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पीजीआइएमएस थाना प्रभारी एमआइ खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारी इसके बाद प्रदर्शन करते हुए विवि परिसर से होते हुए गेट नंबर दो पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विद्यार्थियों को उठानी पड़ी परेशानियां : दो दिन से चल रही हड़ताल के कारण दर्जनों विद्यार्थियों को विभिन्न ब्रांचों से बिना काम के ही बैरंग लौटना पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर रोष भी प्रकट किया। हालांकि अधिकारियों के कार्यालयों में कामकाज जारी था, अधिकारियों के कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभिन्न शाखाओं में मेज-कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।

chat bot
आपका साथी