मंडी में 4917 टन धान की आवक

By Edited By: Publish:Thu, 31 Oct 2013 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2013 01:59 AM (IST)
मंडी में 4917 टन धान की आवक

जागरण संवाद केंद्र, रोहतक : जिला की रोहतक स्थित अनाज मंडी में 29 अक्टूबर तक धान की 4917 टन आवक हुई है, जिसमे बासमती 3457 टन तथा सरबती 1460 टन है। इसके अलावा मंडी में बाजरे की 983 मीट्रिक टन आवक हुई है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों द्वारा बासमती धान 3400 से 3851 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा सरबती धान 2280 से 2391 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई। उन्होंने बताया कि व्यापारियों द्वारा बाजरा 1080 से 1155 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रोहतक की मंडी में 29 अक्टूबर को 977 टन धान की आवक दर्ज की गई है। इससे पहले तक अनाज मंडी में धान की कुल 3940 आवक हुई थी। इसी प्रकार जिला की रोहतक स्थित मंडी में 29 अक्टूबर को बाजरे की नौ टन आवक दर्ज की गई और इससे पहले तक मंडी में बाजरे की 974 टन आवक हुई थी।

महम में धान की खरीद शुरू, किसानों में खुशी

महम : अनाज मंडी में धान की खरीद आरंभ की गई है। खरीद होने पर इलाके के किसान बेहद खुश है। धान की फसल बेचने के लिए अब किसानों को कई प्रकार की कठिनाई से निजात मिल गई है। पहले किसानों को किराए पर गाड़ियां कर प्रदेश की अन्य मंडियों में धान बेचने जाना पड़ता था। वहा उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।

किसान सुनील कुमार, धर्मसिंह, बलराज, राजेश, तुंगल आदि ने बताया कि शहर की अनाज मंडी में धान की खरीद होने से किसानों का काफी खर्च बच रहा है। यहा पर धान डालने की भी कोई दिक्कत नहीं है। खुला स्थान होने के कारण कहीं पर भी किसान अपना धान डाल सकता है। किसानों का कहना है कि दूसरी मंडियों में अदायगी की भी परेशानी होती थी। यहा के खरीदार कुछ पैसे आवश्यकता अनुसार उसी समय भी दे देते है, बाकी की अदायगी भी 15 दिनों के भीतर देने की बात कही जा रही है ।

23 साल बाद हुई खरीद

मार्केट कमेटी के लेखाकार नरेंद्र दांगी ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए हलका विधायक आनंद सिंह दांगी के प्रयास से धान की खरीद फिर से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदने के लिए जुलाना, भिवानी, जींद व रोहतक की मंडियों से खरीददार पहुंचे हुए है, जो किसानो की धान बिना किसी परेशानी से खरीद रहे है। प्रशासन द्वारा किसानों के लिए मंडी में पानी की विशेष सुविधा की गई है। किसानों को अदायगी के लिए भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी