जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची 103

जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वाइन फ्लू पाजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:26 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:26 AM (IST)
जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची 103
जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या पहुंची 103

जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वाइन फ्लू पाजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पीजीआइ में आए पाजीटिव मरीजों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है वहीं जिले में भी पाजीटिव मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लिए गनीमत की बात यह है कि अधिकतर मरीज ए और बी श्रेणी के हैं। वर्तमान में पीजीआइ में चार मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जबकि शेष मरीजों का उपचार उनके घर पर ही किया जा रहा है। इससे पहले दो मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हुई थी।

स्वाइन फ्लू लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के लिए भी सिर दर्द बना हुआ है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं। हालांकि अफसर दावा करते रहे हैं कि समय-समय पर कैंप लगाकर मरीजों का उपचार व जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी शुक्रवार तक पीजीआइ में 166 मरीजों को स्वाइन फ्लू पाजीटिव पाया गया है। जिसमें से 103 मरीज रोहतक जिले के बताए गए हैं। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि पीजीआइ के स्वाइन फ्लू वार्ड में शुक्रवार को केवल चार मरीज भर्ती थे। जिन्हें बी श्रेणी का स्वाइन फ्लू पाया गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ने का कारण तापमान में गिरावट बताया जा रहा है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद बढ़ी ठंड फ्लू वायरस के लिए मुफीद साबित हो रही है। जिला महामारी विशेषज्ञ डा. विवेक मोर ने बताया कि मरीजों की संख्या 103 पर पहुंच गई है। अधिकतर मरीजों की स्थिति में सुधार है। लोगों को शिविर लगाकर समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी