कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन

गांव चांदावास में कन्या जन्म पर कुआं पूजन करके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM (IST)
कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: गांव चांदावास में कन्या जन्म पर कुआं पूजन करके बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। नवजात कन्या के पिता विनय यादव और मां नीतू यादव ने कहा कि बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी के जन्म पर परिवार के सदस्यों ने कुआं पूजन की इच्छा जताई थी, जिसके पश्चात सभी रस्में निभाते हुए बेटी का कुआं पूजन किया गया। दादा दिनेश कुमार व चांद सिंह तथा दादी कांता देवी व पूनम देवी ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। संकष्टी चतुर्थी पर सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: संकष्टी चतुर्थी पर माताओं ने अपनी संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की। बिजली बोर्ड कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में कालोनी निवासी महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणेश जी की आरती, वंदना और मंत्रों के जाप कर मनोकामनाएं मांगी। माधुरी, राजेश देवी, ऊषा, मीनाक्षी, मोनिका, नेहा, रीना, संता देवी आदि ने पूजा करने के बाद सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। उन्होंने बताया कि व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से संतान के ऊपर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं। महिलाएं दिनभर व्रत रखने के बाद रात के समय भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा के दर्शन करते हुए व्रत तोड़ती हैं। इस दौरान किसी ने शुभ मुहूर्त का ध्यान दिया तो कोई अपनी सुविधा अनुसार पूजा अर्चना कर रही थीं।

संगठन विस्तार को लेकर की चर्चा

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने रेवाड़ी दौरे के दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सभ्रवाल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि वह संगठन विस्तार को लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान देने का काम करें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सभरवाल की भतीजी व पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एचआर सभरवाल की बेटी कोमल सभरवाल व पीयूष की रिग सेरेमनी में भी शामिल हुए तथा आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं की एक-एक कर समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश भी दिए।

chat bot
आपका साथी