अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क खाना

नागरिक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को जल्द नाश्ता और दोपहर व शाम का भोजन भी मिलेगा। इसके लिए मरीजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों को भी पांच से दस रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। अभी तक गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य मरीजों को एक समय चाय व बिस्कुट दिया जाता रहा है। नाश्ता, दोपहर व शाम का भोजन सुविधा आरंभ होने वाला रेवाड़ी जिला फरीदाबाद व पलवल के बाद प्रदेश का तीसरा जिला होगा। रेवाड़ी में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक यह सुविधा आरंभ होने की उम्मीद हैं। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले दैनिक करीब सौ से अधिक मरीजों को निश्शुल्क लाभ मिलेगा। वहीं उनके साथ आने वाले परिजनों या मरीजों से मिलने आने वलों को बहुत कम रुपये में अच्छा भोजन मिलेगा। इससे घर से खाना लाने की परेशानी से निजात मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:27 PM (IST)
अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क खाना
अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क खाना

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी :

नागरिक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को जल्द नाश्ता और दोपहर व शाम का भोजन भी मिलेगा। इसके लिए मरीजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों को भी पांच से दस रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। अभी तक गर्भवती महिलाओं को छोड़कर अन्य मरीजों को एक समय चाय व बिस्कुट दिया जाता रहा है। नाश्ता, दोपहर व शाम के भोजन उपलब्ध कराने वाला रेवाड़ी का नागरिक अस्पताल प्रदेश का तीसरा अस्पताल होगा। इससे पहले फरीदाबाद व पलवल में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी तथा फरीदाबाद व पलवल में भोजन की व्यवस्था करने वाली स्वयं सेवी संगठन को ही रेवाड़ी की भी जिम्मेदारी दी गई है। गैर सरकारी संस्था कराएगी भोजन मुहैया

सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के साथ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार मुहैया कराने के साथ उन्हें घर से खाना लेकर आने की परेशानी से राहत दिलाना है। मरीजों को जहां चिकित्सकों द्वारा दी सलाह के अनुसार खिचड़ी, दलिया, दूध, चाय, रोटी, सब्जी आदि निश्शुल्क दी जाएगी वहीं उनके साथ आने वाले तीमारदारों को 5 व दस रुपये में कढ़ी, चावल, सब्जी, दाल, रायता, रोटी आदि का भोजन कराया जाएगा। नए भवन में की जाएगी व्यवस्था:

कैंटीन के लिए नागरिक अस्पताल में जगह निर्धारित कर ली गई है। अस्पताल के नए भवन के कमरा नंबर 102 के साथ पड़ी जगह में कैंटीन बनाई जाएगी। कैंटीन के लिए पुरानी बिल्डिंग में जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा था लेकिन नई बि¨ल्डग में जगह मिलने से अब यह सुविधा शीघ्र ही शुरू होगी।

-----

सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक जगह पौष्टिक आहार मिले इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह से कैंटीन को शुरू कर दिया जाएगा। गैर सरकारी संस्था को कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी दी गई है तथा कैंटीन के लिए स्थान भी निर्धारित कर लिया गया है।

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी