सुनीता ने दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम

एवरेस्ट विजेता सुनीता चौक के नाम पर एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। सुनीता का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में सोलो साइकि¨लग के लिए दर्ज हुआ है। सुनिता ने बताया कि यह उपलब्धि उसे कन्याकुमारी से खरदूंगला तक 5000 किमी. सोलो साइ¨क्लग के लिए मिली है। उसने यात्रा के दौरान लगभग 5000 पौध भी लगाए थे तथा रास्ते में स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Nov 2018 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Nov 2018 08:40 PM (IST)
सुनीता ने दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम
सुनीता ने दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम

जासं, रेवाड़ी: एवरेस्ट विजेता सुनीता चौकन के नाम पर एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। सुनीता का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में सोलो साइकि¨लग के लिए दर्ज हुआ है। सुनीता ने बताया कि यह उपलब्धि उन्हें कन्याकुमारी से खरदूंगला तक 5000 किमी. सोलो साइकिलिंग के लिए मिली है। उन्होंने यात्रा के दौरान लगभग 5000 पौधे भी लगाए थे। रास्ते में स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया था। यह यात्रा 15 जुलाई से 30 अगस्त अंत तक पूर्ण हुई। सुनीता ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उसने महसूस किया कि भारत में बेटियां सुरक्षित हैं। सभी बेटियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेझिझक आगे बढ़ना चाहिए। सुनीता चौकन एवरेस्ट फतेह करने के साथ ही कई अन्य चोटियों पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं तथा लगातार समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी हैं।

chat bot
आपका साथी