विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 141 पदक

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 9

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 04:54 PM (IST)
विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 141 पदक
विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 141 पदक

जासं, रेवाड़ी : साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 98 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 22 को रजत पदक व 21 को कांस्य पदक मिला। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए निदेशक पोहप ¨सह व प्राचार्य राजपाल ¨सह ने बधाई दी। विद्यालय पहुंचने पर सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय की जानकारी आरंभ से ही होनी चाहिए। गणित एक ऐसा विषय है जिसका इस्तेमाल जीवन के हर क्षेत्र में होता है। विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए विद्यालय की ओर से लगातार प्रयास किए जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

chat bot
आपका साथी