सात साल से फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

चौपानकी पुलिस ने हत्या के प्रयास व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में सात साल से फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 06:15 AM (IST)
सात साल से फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
सात साल से फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

संस, भिवाड़ी (रेवाड़ी): चौपानकी पुलिस ने हत्या के प्रयास व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में सात साल से फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित नूंह जिले के सिलखोह गांव के रहने वाले हैं।

चौपानकी एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि साल 2013 में श्रीगंगानगर निवासी लक्खा सिंह मेहंदीका नाके पर बॉर्डर होमगार्ड की तरफ से तैनात था। लक्खा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि ड्यूटी के दौरान तावडू थाना क्षेत्र के सिलखोह निवासी अब्बास व इरफान तथा उसके साथियों ने अवैध खनन के पत्थरों से भरे डंपर रोकने पर फायरिग कर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन बदमाशों पर तीन-तीन हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने शनिवार को डीएसटी टीम के सिपाही योगेश की सूचना पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी