पढ़िए- महिला की दर्दनाक स्टोरी, सालों तक जेठ-रिश्तेदार व पुलिसवाला करता रहा दुष्कर्म

शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 1999 में हुई थी। शादी के बाद उसके पति के इशारे पर जेठ व अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिसवाले ने भी दुष्कर्म किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 09:31 AM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 09:54 AM (IST)
पढ़िए- महिला की दर्दनाक स्टोरी, सालों तक जेठ-रिश्तेदार व पुलिसवाला करता रहा दुष्कर्म
पढ़िए- महिला की दर्दनाक स्टोरी, सालों तक जेठ-रिश्तेदार व पुलिसवाला करता रहा दुष्कर्म

कोसली, जेएनएन। रेवाड़ी में उपमंडल के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने पति व जेठ सहित आठ लोगों पर उसे व उसकी नाबालिग बेटियों से देहव्यापार कराने का आरोप लगाते हुए गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई। गुरुग्राम पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला जांच के लिए कोसली भेज दिया। मंगलवार को कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 1999 में हुई थी। शादी के बाद उसके पति के इशारे पर जेठ व अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका पति बाहर से लोगों को बुलाता तथा उससे जबरदस्ती अनैतिक कार्य कराता। विरोध करने पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया जाता। उसके जेठ के साथ आए एक पुलिसकर्मी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी दो नाबालिग बेटियों को भी अनैतिक कार्य में धकेल दिया। उसने इस बारे में महिला थाना में शिकायत भी दी, परंतु उसके पति व अन्य परिजनों की हरकतें लगातार जारी रही। परेशान होकर वह अपने पिता के साथ गुरुग्राम आ गई तथा सीएम ¨वडो पर मामले की शिकायत दी।

सीएम विंडो पर शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर कोसली थाने में भेज दी। मंगलवार को कोसली थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, नशा देने, देह व्यापार कराने, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों में दो महिलाओं भी शामिल है।

विकास कुमार (एसएचओ, कोसली थाना) के मुताबिक, महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा महिला थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

 

chat bot
आपका साथी