चोरी के लिए पत्नी को शहर छोड़ जाता था पति, पकड़ी गई तो किया सनसनीखेज खुलासा Rewari News

महिला के पर्स से नकदी चोरी करने के मामले में गोकलगेट चौकी पुलिस ने सोमवार को महिला चोर को बाजार से धर दबोचा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:16 PM (IST)
चोरी के लिए पत्नी को शहर छोड़ जाता था पति, पकड़ी गई तो किया सनसनीखेज खुलासा Rewari News
चोरी के लिए पत्नी को शहर छोड़ जाता था पति, पकड़ी गई तो किया सनसनीखेज खुलासा Rewari News

रेवाड़ी [केके यादव]। दो दिन पहले एक महिला के पर्स से नकदी चोरी करने के मामले में गोकलगेट चौकी पुलिस ने सोमवार को महिला चोर को बाजार से धर दबोचा। पूछताछ में महिला चोर ने जो बताया उसे सुन कर पुलिस भी चौंक गई। महिला राजस्थान की रहने वाली है। अभी आरोपित महिला से चोरी की गई नकदी बरामद नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व आटो में जा रही एक महिला के पर्स से नकदी चोरी हो गई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला को पुलिस ने चिन्हित किया था। पुलिस को संदेह था कि आटो में पीड़िता के साथ बैठी उसी महिला ने नकदी चोरी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध महिला को बाजार से दबोच लिया।

पति छोड़ जाता था शहर

पूछताछ में महिला ने दो दिन पूर्व महिला के पर्स से नकदी चोरी करना स्वीकार कर दिया। सोमवार को भी वह चोरी के इरादे से बाजार में घूम रही थी। आरोपित महिला अनीता ने बताया कि उसका पति राजकुमार राजस्थान में राजमिस्त्री का काम करता है और वही मोटरसाइकिल पर सुबह उसे चोरी करने के लिए शहर छोड़ कर जाता है। शाम को लौटते समय वापस ले जाता है।

आरोपित ने बताया कि दो दिन पूर्व महिला के पर्स से चोरी की गई नकदी उसने अपने पति को दे दी थी। गोकलगेट चौकी पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति की भी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला चोर से पूछताछ कर रही है। महिला चोर के साथ कोई और गैंग भी है क्या पुलिस इस संबंध में जानकारी ले रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही साफ पता चल पाएगा कि वह कब से वारदात को अंजाम दे रही थी। 

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी