प्रदेश की सभी दस सीटें जीतेगी भाजपा : ग्रोवर

फोटो 30 -सहकारिता मंत्री ने कहा चुनाव से पहले 1 लाख युवाओं को मिल चुकी होगी सरकारी नौकरी संवाद सहयोगी कोसली सहकारिता एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी दस सीटों पर भाजपा का ही कब्जा रहेगा। अन्य कोई भी विरोधी दल भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के सामने टिक ही नहीं पाएगा। ग्रोवर सोमवार को गांव नठेड़ा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 07:27 PM (IST)
प्रदेश की सभी दस सीटें जीतेगी भाजपा : ग्रोवर
प्रदेश की सभी दस सीटें जीतेगी भाजपा : ग्रोवर

संवाद सहयोगी, कोसली (रेवाड़ी): प्रदेश के सहकारिता एवं शहरी निकाय राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी दस सीटों पर भाजपा का ही कब्जा रहेगा। अन्य कोई भी विरोधी दल भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के सामने टिक नहीं पाएगा। ग्रोवर सोमवार को गांव नठेड़ा में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 60 हजार युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा चुकी है। चुनाव से पहले प्रदेश के एक लाख नौजवान ऐसे होंगे जिन्हें भाजपा शासनकाल में नौकरी मिल चुकी होगी। ग्रोवर ने कहा कि पिछली सरकारें नौकरियों के लिए बोली लगाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर बगैर किसी भ्रष्टाचार के नौकरी देने का काम किया है। अब न भाई भतीजावाद चलता है और न ही परिवारवाद। उन्होंने कहा कि खेलों और सेना दोनों में हरियाणा की अपनी विशेष पहचान है। पुलवामा हमले का जिस मजबूत तरीके से जवाब दिया गया है उससे स्पष्ट है कि इस देश में आतंकवाद को अब कतई सहन नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ा है वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की सीढि़यों पर लगातार चढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी