चित्रकला से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों से करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 5-9 9-16 वर्ष आयु वर्ग के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित तीन वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए सभी प्रतिभागियों और स्कूल प्रबंधन के मुखियाओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 06:16 AM (IST)
चित्रकला से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चित्रकला से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फोटो संख्या: 36, 37

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिलास्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों से करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 5-9, 9-16 वर्ष आयु वर्ग के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित तीन वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए सभी प्रतिभागियों और स्कूल प्रबंधन के मुखियाओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का दिया संदेश:

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न विषयों पर संदेशपरक पेंटिग बनाई। किसी ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने का तो किसी ने लुप्त हो रहे जंगलों को बचाने के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइनों में थैले बनाकर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिनिधियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी