श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

यहां के नंदरामपुर बास रोड स्थित संतोष कालोनी में श्रीमछ्वागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वृंदावन के कथावाचक चंद्रशेखर महाराज ने सुबह नौ बजे हवन यज्ञ के बाद कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा बास रोड से होती हुई, बिजली बोर्ड, मुख्य बाजार, चांद कालोनी से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के माध्यम से कालोनियों में लोगों को नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने की अपील की व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। व्यवस्थापक हरिओम वृजवासी ने बताया कि कथा का समापन 23 सितंबर को होगा। कथा के समापन पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नीलगिरी, संतोष कालोनी, चांद कालोनी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:14 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा

संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा : नंदरामपुर बास रोड स्थित संतोष कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वृंदावन से पधारे कथावाचक चंद्रशेखर महाराज ने हवन के बाद कलश यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा बास रोड से होती हुई, बिजली बोर्ड, मुख्य बाजार, चांद कालोनी से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के माध्यम से कालोनियों में लोगों को नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने की अपील की व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। व्यवस्थापक हरिओम वृजवासी ने बताया कि कथा का समापन 23 सितंबर को होगा। कथा के समापन पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी