छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला सरपंच पर हमला

कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोकने पर महिला सरपंच पर हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला सरपंच व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की जिसमें वे घायल हो गए। घायलों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। कसौला थाना पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 07:17 PM (IST)
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला सरपंच पर हमला
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला सरपंच पर हमला

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोकने पर आरोपितों ने महिला सरपंच पर हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला सरपंच व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। घायलों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। कसौला थाना पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।

महिला सरपंच ने बताया कि नाबालिग बच्ची खेत से अपने घर आ रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। नाबालिग ने शोर मचाया तो महिला सरपंच भी मौके पर पहुंच गई तथा छेड़छाड़ व अभद्र बोलने का विरोध किया, परंतु युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी तथा अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। शोर सुन कर सरपंच के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। सरपंच ने कसौला थाना पुलिस व उपायुक्त कार्यालय में घटना की सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक आरोपित मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को यहां के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सरपंच की ओर से मामले की शिकायत कसौला थाना पुलिस को दी गई है। देर शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

--------

महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपितों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-उदय सिंह मीणा, ट्रेनी आइपीएस एवं एसएचओ कसौला थाना।

chat bot
आपका साथी