रेवाड़ी में शून्य पर पहुचा पारा

By Edited By: Publish:Tue, 27 Dec 2011 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2011 11:58 PM (IST)
रेवाड़ी में शून्य पर पहुचा पारा

रेवाड़ी जागरण संवाद केंद्र : शीत लहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा रहा तथा न्यूनतम पारा गिरकर 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुच गया। दिन में भी लोगों को अधिक राहत नहीं मिली, क्योंकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण अब लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। हालाकि स्कूलों का समय बढ़ाये जाने से बच्चों को कुछ राहत मिली है, लेकिन निजी स्कूलों में सरकारी आदेशों की खुले आम धज्जिाया उड़ाई जा रही है।

मौसम के तेवर पिछले कई दिनों से सर्द है, पर इस वर्ष पहली बार पारा शून्य पर पहुचा है। पारा गिरने के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रह है, क्योंकि इससे पूर्व भी जिले का तापमान पिछले एक सप्ताह से एक से दो डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है और दिसंबर बीतने के साथ इसमें गिरावट का क्रम जारी है। सोमवार को जहा न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रहा वहीं मंगलवार को यह गिरकर शून्य पर पहुच गया। तापमान में हो रही लगातार गिरावट से पाला पड़ने लगा है। इससे फसलों में भी नुकसान की आशका बढ़ गई है। हालाकि कृषि विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए किसानों को सिंचाई करने की सलाह दी है लेकिन पाला पड़ने से किसानों के लिए बेहद चिंता का कारण बना हुआ है।

शीतलहर का असर सामान्य दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के साथ अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे है। सुबह की शुरुआत भी काफी देरी से हो रही है।

इनसेट:

नारनौल में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

नारनौल, जागरण संवाद केंद्र : पिछले दस दिनों से नारनौल व आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इसके कारण लोग घरों में दुबकने का मजबूर हैं। हालाकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 1.5 डिग्री पर पहुच गया, लेकिन अधिक राहत नहीं मिलने से लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नारनौल में कुछ स्कूलों ने अधिक सर्दी को देखते हुए अवकाश भी कर दिया है, लेकिन अधिकाश स्कूल खुले होने के कारण नौनिहालों को कड़कड़ाती ठड में अक्षर ज्ञान के लिए जाना पड़ रहा है। अभिभावकों ने मांग की है कि इन स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश किया जाए।

गत तीन दिनों से नारनौल के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। रविवार व सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन कई जगह आज भी पाला पड़ने के समाचार हैं। ठंड के कारण फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। अधिकतम तापमान का असर बस कुछ देर ही रहता है, क्योंकि शाम ढलते ही तापमान में अचानक गिरावट शुरू हो जाती है। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे बाद धूप खिली। इसके बाद ही लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत मिली।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी