विभिन्न संगठन मिलकर मनाएंगे श्रमिक दिवस

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक मई को विभिन्न संगठनों की ओर स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 03:17 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 03:17 PM (IST)
विभिन्न संगठन मिलकर मनाएंगे श्रमिक दिवस
विभिन्न संगठन मिलकर मनाएंगे श्रमिक दिवस

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक मई को विभिन्न संगठनों की ओर से संयुक्त रूप में कार्यक्रम आयोजित होगा। ऑल इंडिया यूटीयूसी जिला सचिव बलराम ने बताया कि एक मई को दोपहर बाद 3 बजे राव तुलाराम पार्क में एकत्रित होकर मई दिवस के संदर्भ के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि साझे आंदोलन को मजबूत करने के लिए भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा, आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा, ग्रामीण चौकीदार और सफाई कर्मचारियों तथा सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी संगठनों के साथ आम नागरिकों से भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी