दो भाईयों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फाय¨रग

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर दौड़ लगाने के लिए गए दो भाईयों पर मोटरसा

By Edited By: Publish:Sun, 19 Jun 2016 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jun 2016 06:45 PM (IST)
दो भाईयों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फाय¨रग

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-71 पर दौड़ लगाने के लिए गए दो भाईयों पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। दोनों भाईयों ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। भागने के प्रयास में एक बदमाश घायल भी हो गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे रोहतक पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया गया। हमले के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना स्थल ने पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व गोलियां भी बरामद की है।

गांव लिसाना निवासी भूपेंद्र व उसका छोटा भाई सोनू दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तथा प्रतिदिन एनएच-71 पर दौड़ लगाने जाते हैं। रविवार की सुबह भी दोनों हाईवे पर दौड़ रहे थे। इसी दौरान अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंच गए। दो युवकों ने दोनों पर फाय¨रग शुरू कर दी। फाय¨रग में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। एक बदमाश ने भूपेंद्र की छाती पर पिस्तौल लगा दी। भूपेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्तौल को पकड़ लिया तथा सोनू ने शोर मचा दिया। बदमाश ने भागने का प्रयास किया, परंतु वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि एक को दोनों भाईयों ने मौके पर ही दबोच लिया।

मौके से देसी पिस्तौल व गोलियां बरामद

पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव बुडौली निवासी नीटू के रूप में हुई है। हाथापाई के दौनान नीटू घायल भी हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल व 11 गोलियां भी बरामद की है। बदमाश हमला करने के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे। पुलिस ने बताया कि बदमाश नीटू ने बताया है कि उसे किसी खान नाम के युवक ने भूपेंद्र व सोनू की हत्या करने के लिए कहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे व उसके साथियों को बाद में पैसा भी मिलने वाला था। नीटू को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया।

हमले के पीछे जमीन विवाद

भूपेंद्र व उसके भाई पर हुए हमले के पीछे जमीन विवाद माना जा रहा है। भूपेंद्र के परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गत वर्ष भी भूपेंद्र के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। सदर थाना पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर बुडौली निवासी नीटू, लिसाना निवासी अनिल, लिसाना निवासी मोहित, रोहडाई निवासी सुनील उर्फ खान, ब्रह्म नामक युवक व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व आ‌र्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी