'भाजपा शासन से ऊब चुकी है जनता'

जासं, रेवाड़ी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि देश की जनता केंद

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 06:39 PM (IST)
'भाजपा शासन से 
ऊब चुकी है जनता'

जासं, रेवाड़ी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि देश की जनता केंद्र की भाजपा सरकार के 18 माह में ही ऊब चुकी है। बिहार के बाद मध्यप्रदेश में मिली भाजपा को शिकस्त से साफ हो चुका है देश की जनता को जो झांसा दिया गया है कि उसकी असलियत जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने 88 हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज करके बता दिया है कि भाजपा के लिए आने वाले चुनाव अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा ने देश की जनता को जो सपने दिखाए थे उनको किसी को भी वह पूरा नहीं कर सकी है। देश में महंगाई इतनी अधिक बढ़ चुकी है कि जनता के लिए गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो गया है। जनता ने कांग्रेस को भारी मतों से जीताकर कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया है, वह देश में बदलते राजनैतिक माहौल का संकेत है।

chat bot
आपका साथी