ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, कोसली: गांव भाकली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिल

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 01:07 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 01:07 AM (IST)
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, कोसली: गांव भाकली निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट तथा दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद कोसली पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भाकली निवासी नीतू पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व सुरेहली गांव निवासी महेंद्र ¨सह के पुत्र देवेंद्र के साथ हुआ था। नीतू ने शिकायत में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मारपीट में उसका पति देवेंद्र भी शामिल रहता था। इस दौरान उसके साथ ससुर महेंद्र ¨सह , सास लाली देवी, जेठ सतीश व जेठानी मधु ने भी मारपीट की। इसके बाद जब उसने अपने पीहर इसकी जानकारी दी तो उसका भाई उसे लेने गया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पीडिता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी,जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

पति सहित पांच पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप

संवाद सहयोगी, कोसली : उपमंडल क्षेत्र के गांव सुधराना निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत बाद पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुधराना गांव निवासी राजपाल की पुत्री मधुबाला ने बताया कि उसका विवाह नवंबर 2012 में नजफगढ़ निवासी बलराम के पुत्र राहुल के साथ हुआ था। उसके पिता ने अपने सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही सामान्य खर्चों के लिए मायके से पैसे मंगवाने का दवाब डालना शुरू कर दिया। मधुबाला ने आरोप लगाया कि मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सितंबर 2013 में उसने पुत्र को जन्म दिया जिसकी छुछक की रस्म पर भी उन्होंने नकदी व आभूषणों की मांग की। इसके बाद उसके देवर देव व द्रविड़ ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वह अपने मायका आ गई तथा पुलिस को मामल की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति राहुल सहित बलराम, देव, द्रविड़ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी