पड़ोसी राज्यों में तय होगी अपनों की किस्मत

By Edited By: Publish:Thu, 17 Apr 2014 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 17 Apr 2014 07:32 PM (IST)
पड़ोसी राज्यों में तय होगी अपनों की किस्मत

इस खबर से संबंधित फोटो फाइल संख्या 17आरईडब्ल्यू. 20, 21 व 22 में है।

------

-हरियाणा के संतों पर मेहरबान रही भाजपा

-राजस्थान के चुनावी दंगल में है हरियाणा के कई पहलवान

-अलवर में तय होगी महत चादनाथ की किस्मत

-सीकर से मैदान है स्वामी सुमेधानंद

-उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट बनारस पर भी हरियाणा के अरविंद केजरीवाल आजमा रहे है भाग्य

महेश कुमार वैद्य, रेवाड़ी: हरियाणा में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी हरियाणवी पहलवान चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे है। हरियाणा के इन 'अपनों' की किस्मत पड़ोसी राज्यों के चुनावों में तय होगी। हरियाणा के संतों पर भाजपा खास मेहरबान रही है। अलवर सीट पर रोहतक जिले से महत चादनाथ व सीकर सीट से रोहतक के ही स्वामी सुमेधानंद मैदान में है।

राजस्थान के चुनावी दंगल में हरियाणा के कई राजनीतिक पहलवान उतरे हुए है। यहा के लोगों की सबसे अधिक निगाहे अलवर लोकसभा सीट, सीकर व सवाई मोधापुर लोकसभा सीटों पर टिकी हुई है। हरियाणा के राजनीतिज्ञों पर ही नहीं संत बाबाओं पर भी भाजपा खास मेहरबान रही है।

अलवर लोकसभा सीट पर रोहतक के अस्थल बोहर के महत चादनाथ भाजपा टिकट पर किस्मत आजमा रहे है। चादनाथ इससे पहले भी अलवर जिले की बहरोड़ सीट से विधायक रह चुके है। अलवर में जातीय समीकरण के हिसाब से किसी यादव को ही भाजपा उतारना चाहती थी। चर्चा है बाबा रामदेव व महत आदित्यनाथ जैसे कई संत चादनाथ के पक्ष में थे। इसी कारण उन्हें अलवर से टिकट दिया गया। चादनाथ का मुकाबला काग्रेस के उम्मीदवार व अलवर के युवराज भवंर जितेंद्र सिंह से है। इसके अलावा दूसरे दलों के उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे है। अब अलवर के मैदान में ही अस्थल बोहर के महत की किस्मत तय होगी। चादनाथ के पक्ष में बृहस्पतिवार को राव इद्रजीत सिंह ने भी मुंडावर व दूसरे स्थानों पर सभाएं की है।

इसी क्रम में राजस्थान की सवाई माधोपुर सीट से किस्मत आजमा रहे सुखबीर जौनापुरिया भी हरियाणा से है। जौनापुरिया गुड़गाव जिले की सोहना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके है। जौनापुरिया का मुकाबला मुख्य रूप से काग्रेस के उम्मीदवार व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से है। इसके अलावा भी इस सीट से अन्य कई उम्मीदवार दौड़ में है। सवाई मोधापुर व अलवर में मतदान 24 अप्रैल को होना है, जबकि सीकर सीट पर आज वोटिग हो चुकी है।

सीकर सीट पर भाजपा ने आर्य समाज से जुड़े रहे स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को मैदान में उतारा है। स्वामी सुमेधानंद भी रोहतक जिले के ढाका कला गाव के मूल निवासी है। बाबा रामदेव व महत आदित्यनाथ की भी उनसे नजदीकी बताई जाती है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित बनारस लोकसभा सीट पर भी हरियाणा के अरविंद केजरीवाल मैदान में है। हालाकि केजरीवाल का मुकाबला राजस्थान के चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे अन्य हरियाणवी पहलवानों जैसा नहीं है, क्योंकि वहा उन्हे मुकाबला करना पड़ रहा है देश के सबसे चर्चित चेहरे नरेद्र मोदी से। यहा पर सवाल किसी की जीत-हार का नहीं, बल्कि मुख्य बात यह है कि हरियाणवी पहलवान राजस्थान में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी दम दिखाने पहुच चुके है।

chat bot
आपका साथी