युवा लें स्वामी विवेकानद के जीवन से प्रेरणा : कुलदीप पूनिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सदेश यात्रा का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 18 Jan 2018 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2018 07:07 PM (IST)
युवा लें स्वामी विवेकानद के जीवन से प्रेरणा : कुलदीप पूनिया
युवा लें स्वामी विवेकानद के जीवन से प्रेरणा : कुलदीप पूनिया

जासं, पानीपत : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सदेश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मे सैकड़ो विद्यार्थियो ने हाथों मे स्वामी विवेकानद के विचारो की तख्ती लेकर उन्हे प्रसारित किया। यात्रा आर्य कॉलेज से शुरू होकर एसडी कॉलेज पर समाप्त हुई।

अभाविप के प्रांत मत्री कुलदीप पूनिया ने कहा कि आज के युवाओ को स्वामी विवेकानद के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होने कहा भारत के सघर्ष काल के दौरान जब भारतीयो को दुनिया मे निम्न नजरो से देखा जाता था। उस समय स्वामी विवेकानद ने दुनिया को भारत के ज्ञान व सस्कृति और अध्यात्म से रूबरू कराया। उन्होने अलग-अलग देशो की यात्रा करके हिदू धर्म का पताका फहराया। विवेकानद द्वारा उस समय कहे गए वाक्य उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको आज भी वर्तमान परिदृश्य मे सार्थक सिद्ध होते है।

सदेश यात्रा मे सुमित, सुनील कुमार, प्रेम वर्मा, यशबीर गौतम, सुनील नौल्था, दीपक नैन, अभिषेक, राहुल बेनीवाल, हितेश जागलान, विकास नरवाल व नीरज मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी