संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाया

उरलाना गांव के पास हांसी बुटाना नहर पर संदिग्ध हालात में युवक का शव लटक रहा था। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब दो महीने पहले फंदा लगाया था। सड़े-गले शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 08:30 AM (IST)
संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाया
संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाया

संसू, थर्मल : उरलाना गांव के पास हांसी बुटाना नहर पर संदिग्ध हालात में युवक का शव लटक रहा था। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब दो महीने पहले फंदा लगाया था। सड़े-गले शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव की महिलाएं नहर पर लकड़ी लेने गई थी। उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटकते देखा। उरलाना चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

दुकानदार पर चाकू से हमला

संसू, थर्मल : वैसरी गांव के अजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार को वह मतलौडा मंडी में दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव के अंकित और रोहित ने उसका बाइक के सामने बाइक अड़ा दी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया। वहां पर पिस्टल टांगे एक अन्य युवक आकर धमकाया कि 14 नवंबर को हुई कहासुनी का मजा चखाते हैं। आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपित वहां से भाग गए।

chat bot
आपका साथी