युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, बाद में कर दिया इंकार

यमुनानगर में शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। आरोपित अक्षय रोहिला ने युवती से शादी का वादा किया और अपने माता पिता से मिलवाने की बात कही। लेकिन बाद में उसने इस बात से इंकार कर दिया।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 07:05 PM (IST)
युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, बाद में कर दिया इंकार
यमुनानग में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। शहर की कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवती को अक्षय रोहिला नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपित व उसके माता पिता ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपित अक्षय युवती के साथ चार से दुष्कर्म कर रहा था। 

पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शहर की एक कालोनी निवासी युवती तीन फरवरी 2018 को अपनी मां के साथ बाजार में कपड़े खरीदने के लिए गई थी।  वहां एक दुकान पर उसे अशोका कालोनी निवासी अक्षय रोहिला उर्फ अंशु मिला था। आरोपित उसकी तरफ देखकर मुस्कुराया। इसके बाद जब युवती व उसकी मां कपड़े खरीदकर जाने लगी, तो आरोपित ने पीछा करना शुरू कर दिया। वह घर तक पहुंच गया। इसके बाद से ही आरोपित रोजाना उनके घर के चक्कर काटने लगा। जब भी युवती किसी काम से बाहर जाती, तो आरोपित उसका पीछा करता था। एक दिन आरोपित ने उसे रोक लिया और उस पर फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाने लगा। आरोपित ने युवती धमकी दी कि यदि उसने फ्रेंडशिप नहीं की, तो वह जहर खाकर घर के सामने जान दे देगा। इस तरह से आरोपित ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह रोजाना फोन पर बात करने लगे। 

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

आरोपित अक्षय रोहिला ने युवती से शादी का वादा किया और अपने माता पिता से मिलवाने की बात कही। अप्रैल 2018 में आरोपित उसे अपने साथ अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर एक गेस्ट हाउस में लेकर गया था। वहां उसने युवती को पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद युवती को बेहोशी छाने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित अक्षय रोहिला युवती के घर आने जाने लगा। उसने युवती की मां को बातों में उलझा लिया। उसे लालच दिया कि वह उसकी मृतक पति के स्थान पर नौकरी लगवा देगा, क्योंकि युवती के पिता नगर निगम में कर्मचारी थे। उनकी मौत हो चुकी थी। 

बाद में शादी से कर दिया इंकार

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपित अक्षय उसे अपने साथ रोजाना कही ले जाता था। उसके साथ दुष्कर्म करता। जब उससे शादी की बात कहती, तो जल्द ही माता पिता से मिलवाने का झांसा देता था। दस जनवरी 2022 को युवती अपनी मां के साथ आरोपित अक्षय के घर पर पहुंची और उसके पिता अजय व मां से बात की। आरोप है कि आरोपितों ने जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें घर से निकाल दिया। किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी