यमुना एन्क्लेव के चुनाव स्थगित, सात सदस्य आरओ का इंतजार करते रहे

सोसायटी कार्यालय में चुनाव होना था। एक गुट के सात सदस्य चुनाव स्थल पर पहुंचे। पांच सदस्य नदारद रहे। बाद में एक अन्य सदस्य एमएन भुटानी भी मौके पर पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jun 2019 10:14 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 06:35 AM (IST)
यमुना एन्क्लेव के चुनाव स्थगित, सात सदस्य आरओ का इंतजार करते रहे
यमुना एन्क्लेव के चुनाव स्थगित, सात सदस्य आरओ का इंतजार करते रहे

जागरण संवाददाता, पानीपत : यमुना एन्क्लेव सोसाइटी का चुनाव स्थगित हो गया। 12 में से सात सदस्य चुनाव अधिकारी का इंतजार करते रहे। चुनाव अधिकारी इंस्पेक्टर अमित नहीं पहुंचे। 11 बजे चुनाव का समय निर्धारित किया गया। सोसायटी कार्यालय में चुनाव होना था। एक गुट के सात सदस्य चुनाव स्थल पर पहुंचे। पांच सदस्य नदारद रहे। बाद में एक अन्य सदस्य एमएन भुटानी भी मौके पर पहुंच गए।

दोपहर 12 बजे तक यमुना एन्क्लेव के सदस्य आरओ का इंतजार करते रहे। आरओ के न आने पर सहायक रजिस्ट्रार सोसायटी से बात की, लेकिन कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला। प्रधान पद के दावेदार नरेंद्र घनघस ने कहा कि यह लोकतंत्र का हत्या है। दूसरे पक्ष के दबाव में चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचा। सात सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आठ सदस्य समर्थन पत्र लघु सचिवालय में जाकर सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार को सौंपा। दूसरे पक्ष के जेपी गुप्ता ने बताया कि वे सोसायटी कार्यालय में गए थे, लेकिन चुनाव अधिकारी के न आने पर वापस लौट गए। ये सदस्य रहे मौजूद

आजादो देवी, मनप्रीत कौर, सरिता, जोगिद्र चीमा, नरेंद्र घनघस, चरणजीत गौत्रा, एचएस सिधू मौजूद रहे। बाद में एमएन भुटानी भी सोसायटी कार्यालय में पहुंच गए। जीत के लिए सात सदस्यों की जरूरत

591 सदस्यों की वोटिग से फरवरी महीने में 12 सदस्य युमना एंक्लेव सोसायटी के कोलोजियम में चुने गए थे। इन सदस्यों ने चार पदाधिकारियों को प्रबंधक कमेटी के लिए चयन करना था। बहुमत के सात सदस्यों की जरूरत थी। आठ सदस्यों का पत्र सौंपा

प्रधान पद के दावेदार नरेंद्र घनघस ने बताया आठ सदस्यों के समर्थन का पत्र उन्होंने रजिस्ट्रार वीरेंद्र को सौंप दिया है। देर शाम तक भी हमें चुनाव स्थगित होने का कोई पत्र नहीं मिला है। दूसरे पक्ष के दबाव में चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचा। वर्जन

चुनाव के लिए इंस्पेक्टर अमित को नियुक्त किया गया था। वह नहीं पहुंचा। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। किस कारण से वह चुनाव स्थल पर नहीं पहुंचे। ड्यूटी में लापरवाही के लिए उस पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के निर्धारित समय से आधा घंटे पहले उसे पहुंचना चाहिए। फिलहाल चुनाव स्थगित हो गए हैं। नई तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।

वीरेंद्र सिंह सहायक रजिस्ट्रार

chat bot
आपका साथी